फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: FIR registered against 77 individuals, including VIP supremo Mukesh Sahani

जालौन: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी समेत 77 पर प्राथमिकी, कलक्ट्रेट में बिना अनुमति प्रदर्शन समेत ये हैं आरोप

Mon, 24 Aug 2026 08:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 24 Aug 2026 08:31 PM IST
सार
Register For Event

कलक्ट्रेट में बिना अनुमति प्रदर्शन, जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी और भाषणबाजी का आरोप है। पुलिस का कहना है कि बगीचे में पेड़-गमले भी क्षतिग्रस्त किए। 

विज्ञापन
Jalaun: FIR registered against 77 individuals, including VIP supremo Mukesh Sahani
कलेक्ट्रेट में धरना देते बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करने के आरोप में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत सात नामजद और 70 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारियों पर जातिगत विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी और भाषणबाजी करने का आरोप है।

विज्ञापन


कोतवाली के जेल चौकी प्रभारी विवेक कुमार मिश्र की तहरीर के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीआईपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कलक्ट्रेट में हंगामा करने की सूचना मिली। जहां मुकेश साहनी समेत कार्यकर्ता बिना अनुमति के जिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद पंडित गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति के पास बगीचे में भी नारेबाजी और हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि इससे आम फरियादियों को परेशानी हुई और बगीचे के पेड़ व गमले क्षतिग्रस्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed