फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanwar Yatra Dispute in Kannauj Ends After Kotwal Announces Resignation

UP: कन्नौज में डीजे-कांवड़ रोकने पर जमकर बवाल; सदर कोतवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान तब माने कांवड़िए

Fri, 21 Aug 2026 10:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 21 Aug 2026 10:44 PM IST
सार
Register For Event

Kannauj News: शिवभक्ति के उत्साह के बीच शुक्रवार देर शाम बोर्डिंग मैदान के मुख्य गेट पर डीजे और बड़ी कांवड़ के झंडे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। बिलग्राम से आ रहे कांवड़ियों को पुलिस ने डीजे और बड़ी कांवड़ के साथ आगे बढ़ने से रोक दिया।

विज्ञापन
Kanwar Yatra Dispute in Kannauj Ends After Kotwal Announces Resignation
कन्नौज में कांवड़ियों का हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवभक्ति के उत्साह के बीच शुक्रवार देर शाम बोर्डिंग मैदान के मुख्य गेट पर डीजे और बड़ी कांवड़ के झंडे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। बिलग्राम से आ रहे कांवड़ियों को पुलिस ने डीजे और बड़ी कांवड़ के साथ आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद वहां भारी तनाव फैल गया। अचानक लगाई गई इस रोक से नाराज कांवड़ियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।

विज्ञापन

Kanwar Yatra Dispute in Kannauj Ends After Kotwal Announces Resignation
कन्नौज में कांवड़ियों का हंगामा - फोटो : amar ujala

कांवड़िए का आरोप, पुलिसकर्मी ने की पिटाई

प्रदर्शन कर रहे कांवड़ियों का आरोप है कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी ने बिलग्राम निवासी कांवड़िया हिमांशु के साथ मारपीट कर दी। इस घटना से शिवभक्तों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बड़ी संख्या में कांवड़िए मौके पर एकत्र हो गए और सदर कोतवाल के तत्काल निलंबन की मांग को लेकर अड़ गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanwar Yatra Dispute in Kannauj Ends After Kotwal Announces Resignation
कन्नौज में कांवड़ियों का हंगामा - फोटो : amar ujala

समझाने पर भी नहीं बनी बात

हंगामे की सूचना मिलते ही एएसपी अजय कुमार, सीओ सदर शिल्पा वर्मा और सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जिद पर अड़े रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाद में एडीएम देवेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर बातचीत की और आक्रोशित शिवभक्तों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन

Kanwar Yatra Dispute in Kannauj Ends After Kotwal Announces Resignation
कन्नौज में कांवड़ियों का हंगामा - फोटो : amar ujala

बिना जलाभिषेक लौटे कई कांवड़िए, परंपरा बदलने पर नाराजगी

नाराज कांवड़ियों का कहना था कि उनकी यात्रा पिछले 29 वर्षों से इसी मार्ग और स्वरूप में अनवरत निकलती रही है, लेकिन इस बार अचानक नई परंपरा थोपते हुए डीजे और बड़ी कांवड़ के झंडे पर पाबंदी लगा दी गई। श्रद्धालुओं ने इसे उनकी धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया। विवाद के चलते कई कांवड़िए प्रसिद्ध बाबा गौरी शंकर मंदिर में बिना जलाभिषेक किए ही वापस लौट गए, जिससे श्रद्धालुओं में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Kanwar Yatra Dispute in Kannauj Ends After Kotwal Announces Resignation
कन्नौज में कांवड़ियों का हंगामा - फोटो : amar ujala

इस्तीफे के ऐलान के बाद माने कांवड़िए

कांवड़ियों का आक्रोश बढ़ता देख प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। कांवड़ियों ने वापस हरदोई जाने का ऐलान कर दिया। इसी बीच सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने माइक संभाला और मंच से अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इसके बाद एडीएम देवेंद्र सिंह ने कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत की। बातचीत के बाद कांवड़िए शांत हुए और जलाभिषेक के लिए तैयार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed