फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Overgrown Bushes and Waterlogging Put Children at Risk in Bhitargaon Schools

Kanpur: भीतरगांव के स्कूलों में बदहाली, झाड़ियों और जलभराव के बीच पढ़ने को मजबूर नौनिहाल

Sun, 23 Aug 2026 03:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 23 Aug 2026 03:21 PM IST
सार
Register For Event

Kanpur News: भीतरगांव ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में बदहाली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। स्कूल परिसरों और खेल के मैदानों में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। कई जगह जलभराव होने से यहां जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Overgrown Bushes and Waterlogging Put Children at Risk in Bhitargaon Schools
परिषदीय विद्यालयों में झाड़ियां और जलभराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहपुर स्थित परिषदीय विद्यालय का परिसर करीब एक से डेढ़ फीट ऊंची घास और झाड़ियों से घिरा हुआ है। शौचालय से लेकर खेल के मैदान तक सफाई व्यवस्था बदहाल है। अभिभावकों के मुताबिक झाड़ियों के बीच अक्सर सांप और अन्य जहरीले कीड़े-मकोड़े दिखाई देते हैं। इससे बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावक चिंतित रहते हैं। शिक्षकों को भी परिसर की स्थिति के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कोरथा में घास के बीच से गुजरते हैं बच्चे

कोरथा गांव के बाहर एक ही परिसर में राजकीय हाईस्कूल और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। यहां खेल के मैदान में काफी ऊंची घास उगी है और कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। बच्चों को शौचालय तक पहुंचने के लिए घास के बीच बनी पतली पगडंडी से होकर गुजरना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन





बच्चों के खेलने और स्कूल की गतिविधियों के लिए बने मैदान की यह स्थिति हादसे का कारण बन सकती है। अभिभावकों ने विद्यालय परिसर की तत्काल सफाई कराने, जलभराव दूर करने और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed