{"_id":"6a8bdeed3157b43acd0a2d3f","slug":"weather-changes-in-kanpur-heavy-rain-brings-relief-from-humid-heat-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सावन सोमवार को बरसीं राहत की बूंदें, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सावन सोमवार को बरसीं राहत की बूंदें, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना; कई इलाकों में जलभराव
Mon, 24 Aug 2026 11:35 AM IST
प्रसून शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:35 AM IST
Kanpur News: सावन के आखिरी सोमवार पर कानपुर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
कानपुर बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी प्रचलित मान्यता है कि सावन के सोमवार को बारिश जरूर होती है। सोमवार को कानपुर में भी मौसम ने इसी तरह करवट ली। सुबह से बादल छाए रहने के बाद बारिश शुरू हुई तो लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन
कई इलाकों में लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। बारिश से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं, तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर बारिश
- फोटो : amar ujala
हालांकि, बारिश के साथ शहर की जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति भी सामने आ गई। कई इलाकों में सड़क पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जलभराव के कारण कुछ मार्गों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही।
हैलट अस्पताल के आसपास भी बारिश के दौरान यातायात प्रभावित रहा। वाहनों का आवागमन रुक-रुककर होने से जाम जैसे हालात बने रहे। बारिश के बीच वाहन चालकों को धीमी रफ्तार से निकलना पड़ा। कुल मिलाकर सावन के आखिरी सोमवार की बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव और यातायात प्रभावित होने से शहर की व्यवस्थाओं की भी परीक्षा ले ली।