फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sarvedaya Vidyalayas to be equipped with resources

Kushinagar News: संसाधनों से लैस होंगे सर्वाेदय विद्यालय

Sat, 22 Aug 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sarvedaya Vidyalayas to be equipped with resources
पडरौना। जिले के सर्वोदय विद्यालयों की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू हो गई है। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों और आवश्यकताओं का ब्योरा जुटाकर जिला प्रशासन ने शासन को सूची भेजी जा रही है। अब शासन स्तर से उपलब्ध कराए जाने वाले संसाधनों के आधार पर विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इससे इन विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के सिरिसया हेतिमपुर में संचालित सर्वोदय बालिका विद्यालय में 12 शिक्षक तैनात हैं, जबकि पडरौना के लक्ष्मीपुर में संचालित सर्वोदय बालक विद्यालय में कुल 16 शिक्षक तैनात हैं। यहां के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही आवासीय सुविधाएं भी दी जाती हैं। ऐसे में विद्यालयों कम से कम 20-20 शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा सर्वोदय विद्यालय में भवन, कक्षा-कक्ष, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई, खेलकूद सहित अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से विद्यालयवार उपलब्ध संसाधनों का विवरण तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन को भेजी जाने वाली संसाधनों की सूची में विद्यालयों में वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं के साथ ही जिन संसाधनों की जरूरत है, उनका भी उल्लेख किया जा रहा है है।
माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
संसाधनों में इजाफा होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed