{"_id":"6a99156af72b4f1a47062e00","slug":"car-catches-fire-on-yamuna-expressway-service-road-reduced-to-ashes-after-short-circuit-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली; मची अफरा-तफरी
Thu, 03 Sep 2026 12:06 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:06 PM IST
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, इस दौरान सड़क पर कुछ देर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। सड़क पर कार धूं-धूंकर जलती रही। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।
ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा नगला बरी निवासी राजकुमार गुरुवार सुबह करीब पांच बजे निजी कार्य से कार से वृंदावन जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर माइलस्टोन 104 के समीप अचानक कार से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक राजू ने आनन-फानन में कार को रोक दिया।
कार रुकते ही उसमें भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार को धूं-धूंकर जलता देख सड़क से गुजर रहे वाहन भी रुक गए। इससे मौके पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।