{"_id":"6a9ed84784548d5ba305e6db","slug":"robbery-plot-foiled-in-vrindavan-five-arrested-with-knives-and-stolen-mobile-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रात में डकैती का प्लान, पांच बदमाश गिरफ्तार; पुलिस ने वारदात से पहले ही मंसूबों पर फेर दिया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रात में डकैती का प्लान, पांच बदमाश गिरफ्तार; पुलिस ने वारदात से पहले ही मंसूबों पर फेर दिया पानी
Mon, 07 Sep 2026 08:59 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:59 PM IST
वृंदावन में पुलिस ने डकैती की वारदात से पहले पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश नाकाम कर दी। आरोपियों के पास से पांच छुरे, निधिवन मंदिर से चोरी किया गया मोबाइल और 1750 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में देवराहा बाबा मार्ग पर रविवार रात पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पांच संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी एक बंद मकान या दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच छुरे, एक चोरी का मोबाइल फोन और 1750 रुपये की नकदी बरामद हुई।
पुलिस टीम रात में कुंभ क्षेत्र स्थित देवराहा बाबा घाट की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मार्ग के आगे मोड़ के पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कुमार निवासी साहिबगंज, राहुल कुमार निवासी महादेव वरण, तूफान कुमार निवासी साहिबगंज, रोहित शेख निवासी महाराजपुर, झारखंड और विजय कुमार निवासी नई आबादी, पाराशर कालोनी, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के पास मिले मोबाइल को लेकर भी जानकारी सामने आई। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल रविवार सुबह निधि वन मंदिर से चोरी किया गया था। इसके अलावा उनके पास से 1750 रुपये और पांच छुरे बरामद किए गए। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।