{"_id":"6a8ca1d616bfe105e30b4e48","slug":"onion-prices-double-in-a-week-mathura-news-c-369-1-mt11018-151543-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय रे महंगाई: चीनी के बाद प्याज हुआ महंगा, एक हफ्ते में दोगुने हुए दाम; इन सब्जियों ने भी बिगाड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय रे महंगाई: चीनी के बाद प्याज हुआ महंगा, एक हफ्ते में दोगुने हुए दाम; इन सब्जियों ने भी बिगाड़ा बजट
Tue, 25 Aug 2026 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:10 PM IST
बारिश के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित होने से मथुरा में प्याज समेत कई सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। प्याज एक सप्ताह में 50 से बढ़कर 60 रुपये किलो पहुंच गया, जिससे गृहणियों का रसोई बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
प्याज के दाम अचानक बढ़े।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश का असर सब्जियों के बाजार पर दिखाई दे रहा है। आवक कम होने से कई सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सबसे अधिक तेजी प्याज के भाव में देखने को मिल रही है। एक सप्ताह पहले प्याज करीब 50 रुपये किलो बिक रहा था। अब इसका भाव 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इससे रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है।
लहसुन, गोभी और अदरक के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। धनिया और भिंडी के दाम भी पहले की तुलना में तेज हुए हैं। हालांकि सभी सब्जियों के भाव में तेजी नहीं है। कुछ हरी सब्जियों के दाम सामान्य बने हुए हैं। ग्राहक जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। सब्जी कारोबारियों के अनुसार बारिश के कारण खेतों से सब्जियों की तुड़ाई प्रभावित हुई है। मंडियों तक माल पहुंचने में भी दिक्कत आ रही है। इसका असर आवक पर पड़ा है। आवक कम होने से कुछ सब्जियों के भाव बढ़े हैं।
गृहणी कोमल मित्तल का कहना है कि प्याज और दूसरी सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का बजट प्रभावित हो रहा है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियों की खरीदारी में अब पहले से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। बारिश के कारण यदि भाव और बढ़े तो परेशानी बढ़ सकती है। ,
विज्ञापन
गृहणी नीलम ने कहा कि महिला ग्राहक रेखा देवी ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। पहले जितनी मात्रा में सब्जियां खरीदते थे, अब उतनी नहीं ले पा रहे हैं। घर का खर्च संभालने के लिए कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता देनी पड़ रही है। ,