फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Police recovered  female pilgrim mangalsutra in Mathura

मथुरा न्यूज: भीड़ में गुम हुआ डेढ़ लाख का मंगलसूत्र, पुलिस ने सीसीटीवी से खोज निकाला; श्रद्धालु को साैंपा

Thu, 20 Aug 2026 07:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 20 Aug 2026 07:12 PM IST
सार
Register For Event

भीड़ के दौरान श्रद्धालु का पर्स गुम हो गया, जिसमें सोने का मंगलसूत्र और चांदी की अंगूठी रखी थी। सामान गुम होने की जानकारी होने पर श्रद्धालु ने थाना जैत पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से श्रद्धालु का पर्स खोज निकाला। 

विज्ञापन
Police recovered  female pilgrim mangalsutra in Mathura
महिला श्रद्धालु को सामान साैंपती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाली तीज के अवसर पर चारधाम मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए मध्यप्रदेश से मथुरा आई श्रद्धालु का भीड़ में गुम हुआ सोने का मंगलसूत्र और चांदी की अंगूठी जैत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद सामान श्रद्धालु को सकुशल सौंप दिया। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


14 अगस्त को हरियाली तीज के अवसर पर मध्यप्रदेश से आई महिला श्रद्धालु ज्योति चारधाम मंदिर आदि के दर्शन के लिए पहुंची थीं। भीड़ के दौरान उनका पर्स गुम हो गया, जिसमें सोने का मंगलसूत्र और चांदी की अंगूठी रखी थी। सामान गुम होने की जानकारी होने पर श्रद्धालु ने थाना जैत पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर गुम सामान की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार खोजबीन करते हुए सामान बरामद कर लिया। इसके बाद बरामद सामान संबंधित श्रद्धालु को वापस सौंप दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से श्रद्धालु ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस के अनुसार बरामद सामान में एक सोने का मंगलसूत्र और एक चांदी की अंगूठी शामिल है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed