{"_id":"6a873fbb7f7f13a8510b9f96","slug":"roadways-employees-six-day-leave-cancelled-for-raksha-bandhan-mau-news-c-295-1-mau1002-150651-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: रक्षाबंधन पर रोडवेज कर्मचारियों की छह दिन छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: रक्षाबंधन पर रोडवेज कर्मचारियों की छह दिन छुट्टी रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 26 से 31 अगस्त तक लगातार छह दिनों तक रोडवेज बसों पर लोड बढ़ने की संभावना है।
इसे देखते हुए मऊ डिपो की बसों को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया गया है। छह दिनों तक चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। वर्कशॉप में मैकेनिक बसों के कल-पुर्जे बदलने और मरम्मत में जुटे हैं। करीब 10 दिन पहले ही पहिये, गियर बॉक्स समेत अन्य आवश्यक कल-पुर्जे मंगा लिए गए हैं।
मऊ डिपो के एआरएम गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और यात्री प्रतीक्षालय में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
वर्कशॉप में बसों की समय से मरम्मत और आवश्यक कल-पुर्जे बदले जा रहे हैं, ताकि त्योहार के दौरान बसों में तकनीकी खराबी न आए। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बिना परमिट वाले रूटों पर भी अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।