फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nursing home staff run amok;

Meerut News: नर्सिंग होम स्टाफ की गुंडागर्दी, नवजात की छुट्टी कराने गए परिजनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दो घायल

Thu, 20 Aug 2026 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Nursing home staff run amok;
- मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ भावनपुर थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में बुधवार को देर रात तीमारदार से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां हॉस्पिटल स्टाफ ने नवजात शिशु की हॉस्पिटल से छुट्टी कराने गए शिशु के परिजनों से गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की, जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थाना भावनपुर के गांव पंचगांव पट्टी निवासी नीरज ने बताया कि उनकी पत्नी सोहनवती ने बुधवार की दोपहर गढ़ रोड स्थित सुपर मेक्स हॉस्पिटल में एक लड़के को जन्म दिया। वहीं डॉक्टरों ने बच्चे में बीमारी बताते हुए शिव शांति हॉस्पिटल की शिशु नर्सरी में भर्ती करा दिया। शाम करीब सात बजे वह अपने नवजात की हालत में सुधार ना होते देख उसकी छुट्टी कराने के अस्पताल के मैनेजर आलम के पास पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि जहां मैनेजर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसकी मैनेजर आलम ने अस्पताल संचालक नासिर को सूचना करते हुए मौके पर बुलाया। संचालक नासिर आठ-दस लोगों के साथ पहुंचे। आरोप है कि मैनेजर ने स्टाफ के साथ मिलकर नीरज, पंकज, पिता धर्मेंद्र, काजल, मेधा और आशा के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
नर्सिंग होम से शुरू मारपीट सड़क तक पहुंची
निजी नर्सिंग होम के संचालक नासिर और आलम के साथ-साथ उसके साथियों ने बच्चे के साथ आए तीमारदारों के साथ नर्सिंग होम में मारपीट शुरू की थी। जिसके बाद मारपीट करते हुए सड़क तक पहुंच गए। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।


रिपोर्ट दर्ज, आरोपियों में तलाश में जुटी पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर बच्चे के पिता नीरज नर्सिंग होम संचालक नासिर, उसके भाई जुबैर सहित 15 से 20 अज्ञात के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि नासिर और जुबैर समेत आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed