बेटिकट बांग्लादेशी गिरफ्तार: ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से कश्मीर जा रहा था, आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़ा; पूछताछ जारी
बेटिकट यात्रा कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया। वह ट्रेन से कश्मीर जा रहा था। जांच के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी यात्रा और भारत आने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की पड़ताल में जुटी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुवाहाटी से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से शनिवार की रात पौने आठ बजे एक बंगलादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास यात्रा का टिकट नहीं मिला। संदिग्ध होने पर जब पुलिस ने पूछताछ किया तो उसने बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की। जिसके बाद सूचना पर अन्य खुफिया एजेंसी जांच करने के लिए पहुंची।
बांग्लादेशी युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। जिसमें सिम नहीं था। अवैध तरीके से बॉर्डर पार करके देश में घुसने के संबंध में प्राथमिक की दर्ज कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान गुवाहाटी से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस शनिवार की रात पौने आठ बजे आई।
ट्रेन के एसी कोच से एक युवक उतरा। संदिग्ध होने पर उसे पकड़ कर पूछताछ की गई। उसके पास यात्रा का टिकट नहीं मिला। पूछताछ करने पर उसने बांग्लादेश की नागरिक होने की पुष्टि की। युवक के पास से बांग्लादेश की नागरिकता संबंधी आईडी प्रूफ मिला है।
बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रियाज (22) पुत्र मोहम्मद शाहजहां निवासी मजलिसपुर थाना सीनेट जिला हबीबगंज बांग्लादेश का निवासी है। बांग्लादेशी नागरिक मिलने के बाद आईबी एलआईयू अन्य खुफिया टीम ने पहुंचकर बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ किया।
पूछताछ में बांग्लादेशी नागरिक ने बताया कि वह वह जम्मू कश्मीर के पुलवामा में कबाड़ बनने का काम करता है । सात-आठ वर्ष से वही रह रहा है। दो मां पहले घर गया था। वापस लौट कर पुलवामा जा रहा था। वह अवैध तरीके से बॉर्डर पार करके देश में घुसा है। पूछताछ के बाद उसके बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रियाज के खिलाफ अवैध तरीके से बॉर्डर पर कर देश में घुसने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पांच साल से मिर्जापुर में रह रहे थे चार बांग्लादेशी
कटरा कोतवाली पुलिस ने छह अप्रैल की रात रेलवे स्टेशन के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा तो मिर्जापुर में करीब पांच साल से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों के मामले का खुलासा हुआ। पकड़े गए लोगों की पहचान मो. सबूज हुसैन, सब्बीर हुसैन, नरेश दास और जय दास के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार सबूज हुसैन बांग्लादेश के दनाजपुर, थाना पीरगंज, जिला ठाकुरगांव, रंगपुर का निवासी है। उसका भाई सब्बीर हुसैन भी वहीं का रहने वाला है।
नरेश दास और जय दास भी बांग्लादेश के रंगपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने डगमगपुर पड़री स्थित क्रशर प्लांट से तीन अन्य को पकड़ा था। चारों वहां मजदूरी करते थे। आरोप है कि बिहार के कैमूर जिले के पते पर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छिपाई थी। इनके पास से बांग्लादेश की मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज और चार मोबाइल फोन मिले थे। चारों अभी जेल में है। जिनकी जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त हो चुकी है।