{"_id":"6a86122914920421680e18a1","slug":"the-duty-chart-will-be-displayed-on-the-notice-board-for-the-convenience-of-passengers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166910-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यात्रियों की सुविधा के लिए नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगा ड्यूटी चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यात्रियों की सुविधा के लिए नोटिस बोर्ड पर चस्पा होगा ड्यूटी चार्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर यात्रियों की समस्या का तत्काल समाधान कराने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश
पीलीभीत। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत डिपो में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले कर्मचारियों का पूरा विवरण नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। इससे यात्रियों को जरूरत पड़ने पर संबंधित कर्मचारी से संपर्क करने में आसानी होगी।
रक्षाबंधन पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए चालक-परिचालकों के साथ ही कार्यशाला में तैनात कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी भी निर्धारित की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का नाम, पद और अन्य जरूरी विवरण डिपो के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी के दौरान यात्रियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पर्व के दौरान बसों के संचालन से लेकर डिपो की व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। संवाद
--
रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए शासन की ओर से दिशा-निर्देश मिले हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ड्यूटी पर तैनात चालक-परिचालक, कार्यशाला कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों का विवरण नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। यात्रियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। - प्रांशु पाठक, एआरएम, रोडवेज डिपो, पीलीभीत