{"_id":"6a8612a0eb9f397fa0002d47","slug":"villagers-body-found-hanging-at-de-addiction-center-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166899-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नशा मुक्ति केंद्र में लटकता मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नशा मुक्ति केंद्र में लटकता मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की लत छुड़ाने के लिए परिजनों ने कराया था भर्ती
गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम गजरौला स्थित न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार दोपहर एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र में हलचल रही। केंद्र के कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम नरगढ़ी निवासी कुलवंत सिंह (52) को परिजनों ने नशे की लत छुड़ाने के लिए 17 अगस्त को न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने केंद्र के बाथरूम में पगड़ी के कपड़े का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली। जानकारी होने पर केंद्र के कर्मचारियों ने उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल पीलीभीत पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना मेमो के माध्यम से मिली। पुलिस ने मृतक के परिचितों को घटना की जानकारी दे दी है।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद