फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Theft accused arrested in encounter shot in the leg in Pilibhit

पीलीभीत: मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; पुलिस ने तीन घटनाओं का किया खुलासा

Tue, 25 Aug 2026 11:46 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 11:46 AM IST
सार
Register For Event

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस की चोरी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आरोपी जैनुल आबदीन को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और बाइक बरामद की। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। 
 

विज्ञापन
Theft accused arrested in encounter shot in the leg in Pilibhit
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी के मामलों में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान सोमवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी न्यूरिया भेजा।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से न्यूरिया क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित 1950 ग्राम चांदी के आभूषण, 12.93 ग्राम सोने के आभूषण, चोरी की बाइक, तमंचा, दो कारतूस और आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मझौला की ओर से आते दिखे दो बाइक सवार
एसपी सुकीर्ति माधव के अनुसार चोरी की घटनाओं के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के  टीमें गठित की गई थीं। सोमवार देर रात थानाध्यक्ष न्यूरिया दिगंबर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मझौला की ओर से धनकुना की तरफ एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार धनकुना रोड से भुजिया मजार की ओर जाने वाले लिंक रोड पर मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में जैनुल आबदीन के बाएं पैर में गोली लग गई। उसका साथी रमन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Theft accused arrested in encounter shot in the leg in Pilibhit
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
तीन चोरी की घटनाओं से जुड़े हैं तार
पुलिस की जांच में गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बरामद सामान को न्यूरिया में दर्ज तीन चोरी के मामलों से जोड़ा गया है। 21 अगस्त को भीतरगांव निवासी मुख्तार अहमद ने अपनी ज्वैलरी की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद 24 अगस्त को मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी मो. सजर के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज हुआ। इसी दिन फखरूद्दीन की बाइक चोरी होने की रिपोर्ट भी पुलिस ने दर्ज की थी।

पुलिस का कहना है कि बरामद आभूषण और बाइक इन्हीं मुकदमों से संबंधित हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस टीम पर फायरिंग का भी मुकदमा
पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में न्यूरिया थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 धारा 109 बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी, नकबजनी, माल बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार जैनुल आबदीन (22) पुत्र सगीर अहमद, निवासी मोहल्ला अब्दुल रहीम, न्यूरिया के खिलाफ न्यूरिया, सुनगढ़ी, कोतवाली पीलीभीत और बरखेड़ा थानों में चोरी व अन्य धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभिलेखों में उसके खिलाफ वर्ष 2022 से 2026 तक लगातार मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसे शातिर चोर बता रही है।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश
पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी रमन पुत्र दिलीप सिंह, निवासी ग्राम रामपुर काजी, थाना केलाखेड़ा, जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed