{"_id":"6a875c1beef4a5a1590758c4","slug":"the-ed-team-returned-after-the-investigation-and-took-important-documents-with-them-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182080-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जांच कर लौटी ईडी की टीम, महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जांच कर लौटी ईडी की टीम, महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गई साथ
Fri, 21 Aug 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय मामलों की जांच करने आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम वापस लौट गई है। बताया जा रहा है कि टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ ले गई। इन दस्तावेजों की जांच से कई कड़ियां खुल सकती हैं। आने वाले दिनों में कुछ अन्य सीए और वित्तीय सलाहकार भी पूछताछ के दायरे में आ सकते हैं।
बता दें कि दिल्ली और लखनऊ से ईडी की टीम बुधवार को जिले में पहुंची थी। यहां पर टीम ने सबसे पहले दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी के पास ग्रीन पार्क कॉलोनी में सीए दीपक गुप्ता के आवास पर छापा मारा था। वहीं दूसरी टीम ने सीए के कार्यालय पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। बताया गया था कि सीए दीपक गुप्ता ने जौहर विश्वविद्यालय का ऑडिट किया था। इसके बाद से दीपक गुप्ता ईडी की रडार पर हैं। टीम ने आवास और कार्यालय में एक-एक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। टीम जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित दस्तावेजों को साथ ले गई है। हालांकि, ईडी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन-कौन से दस्तावेज जब्त किए गए। इनके आधार पर ईडी की टीम कड़ियां जोड़ने में जुटी है, जिनका संबंध जौहर विश्वविद्यालय या उससे जुड़े लोगों से हो सकता है। फिलहाल एजेंसी की कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हैं।
-- -- -- -
-- जांच पर टिकीं सभी की निगाहें
वित्तीय जांच में दस्तावेजों और खातों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। बरामद रिकॉर्ड से लेन-देन, संपत्ति या फिर वित्तीय व्यवस्था की नई कड़ी सामने आती है तो जांच का दायरा बढ़ सकता है। इस पर सभी की निगाहें टिकीं हुई हैं। इसके अलावा कार्रवाई के बाद आजम खान से जुड़े रहे राजनीतिक, कारोबारी और सामाजिक प्रभाव वाले लोगों में भी हलचल देखी जा रही है।