फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Female student riding a bike dies after being hit by a truck; her mother also loses her life.

Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक चला रही छात्रा की मौत, मां की भी जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Female student riding a bike dies after being hit by a truck; her mother also loses her life.
ओबरी (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र में संभल-जोया मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह मातीपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। बाइक चला रही बीएससी की छात्रा बेबी पाल (18) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठीं छात्रा की मां अमलेश (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अकबरपुर गहरा गांव निवासी किसान सरजीत पाल की पत्नी अमलेश और बेटी बेबी किसी काम से जोया गए थे। बृहस्पतिवार सुबह मां-बेटी बाइक से घर लौट रही थीं। बाइक बेबी चला रही थी। उनकी बाइक संभल-जोया मार्ग पर मातीपुर गांव के पास पहुंची, तभी मनोटा पुल की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक से टकरा गया। ज्यादा रफ्तार के कारण ट्रक की टक्कर इतनी तेज लगी कि बाइक से उछलकर मां-बेटी दूर जा गिरीं। गहरी चोटें लगने के कारण
विज्ञापन


बेबी पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल हुईं अमलेश को पुलिस ने असमोली की सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उपचार के दौरान उनकी भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अमन सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद चालक भाग गया, जबकि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।


घर पर हो रहा था इंतजार, पहुंची मौत की खबर
असमोली थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गहरा निवासी सरजीत पाल की पत्नी अमलेश और बेटी बेबी की हादसे में मौत की जानकारी ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घर पर दोनों के पहुंचने के इंतजार के बीच जान जाने की जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ दो मौत से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया। बेबी चार बहनों में सबसे छोटी थी। एक भाई है, वह भी उससे बड़ा है। बेबी ने रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सजाने के सपने गढ़ने शुरू कर दिए थे। अचानक की अनहोनी ने पूरे परिवार के सपनों पर बिजली गिरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed