फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Congress workers paid tribute on Rajiv Gandhi's birth anniversary.

Sant Kabir Nagar News: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress workers paid tribute on Rajiv Gandhi's birth anniversary.
पार्टी कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती मनाते कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेता थे। उन्होंने युवा और छात्र पीढ़ी को समाज की अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया। दूरसंचार क्रांति, युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयास देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय इसकी मिसाल है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इनमें शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं और देश को सशक्त बनाने में योगदान दे रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी के प्रयास से देश में कंप्यूटर क्रांति आई, जिसका विस्तार आज डिजिटल इंडिया के रूप में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस और राजीव गांधी के कार्यकाल में स्थापित कई संस्थाओं को बेच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिए काम करेंगे।
इस दौरान शांति देवी, दयाशंकर चौधरी, रमेश चौधरी, अशोक आर्य, राजीव गोंड, अजय सिंह, मोइन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed