फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire breaks out in cloth and grocery shops due to a short circuit in Sant Kabir Nagar.

आग में फंस गए थे लोग: शॉर्ट सर्किट से कपड़ा और किराना दुकान में आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sun, 23 Aug 2026 03:29 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 23 Aug 2026 03:29 PM IST
सार
Register For Event

दुकान के बगल में बने घर में फंसे परिवार के सदस्यों को पुलिस और ग्रामीणों ने दो छत के रास्ते सीढ़ी लगाकर बगल के छत पर निकाला गया। किसी तरह से लोगों सुरक्षित बचाया गया। इस बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। बगल के छत पर जाने के बाद घरवालों को राहत मिली।

विज्ञापन
Fire breaks out in cloth and grocery shops due to a short circuit in Sant Kabir Nagar.
दुकान में लगी आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान व एक किराना स्टोर में रविवार को सुबह अचानक विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। दोनों दुकान में रखा कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। रोसयाबाजार निवासी सियाराम व संजय करीब 20 वर्षों से पौली चौराहे पर आवासीय मकान बनाकर कपड़े व किराना की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन

शनिवार को रोज की भांति दुकान बन्द कर सो गए। रविवार को लगभग सुबह 7 बजे दुकान के अन्दर धुआं देख परिवार के लोग आवाक हो गए। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें निकलने लगीं, जिसे देख लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के दुकानदार व अन्य लोग इक्कट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने बगल में स्थित पौली चौकी को जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाई। पहले विद्युत आपूर्ति बन्द कराया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

आग का विकराल रूप देखकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। जिसकी मदद और लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस बीच तब तक दोनों दुकानो में रखा लाखों का कपड़ा व किराना का सामान जलकर नष्ट हो गया।

घर में फंसे लोगों को बगल के छत पर निकाला गया
घर में फंसे परिवार के सदस्यों को पुलिस और ग्रामीणों ने दो छत के रास्ते सीढ़ी लगाकर बगल के छत पर निकाला गया। किसी तरह से लोगों सुरक्षित बचाया गया। इस बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। बगल के छत पर जाने के बाद घरवालों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed