फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman killed after being hit by a truck body severed in two

हृदयविदारक हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, शरीर के दो टुकड़े हुए; चालक वाहन छोड़कर भागा

Fri, 21 Aug 2026 01:31 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लोहरैया (संतकबीर नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहरैया (संतकबीर नगर) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 21 Aug 2026 01:31 PM IST
सार
Register For Event

रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में रीता देवी (32) की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन
Woman killed after being hit by a truck body severed in two
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनघटा थाना क्षेत्र के संठी गांव से रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को बृहस्पतिवार सुबह रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला के शरीर के दो टुकड़े हो गए।

विज्ञापन


बाइक चला रहे 16 वर्षीय किशोर समेत दो लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए सीएससी हैंसर भिजवाया। संठी गांव निवासी रीता देवी (32) पत्नी श्रीचंद यादव, सुधा देवी पत्नी राजेश और 16 वर्षीय अंश पुत्र राजेश एक ही बाइक से सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:14 बजे तीनों संठी गांव से निकलकर लोहरैया पुलिस चौकी के पास रामजानकी मार्ग से सिकरीगंज की ओर मुड़े। इसी दौरान सिकरीगंज की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे अंश और सुधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही टाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी वीर बहादुर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हँसर बाजार भेजा गया। इसके बाद जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से परिजन गोरखपुर लेकर चले गए।

विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। एसओ धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
संठी गांव निवासी महिला की हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी जेठानी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रीता देवी (32) पत्नी श्रीचंद यादव अपनी जेठानी सुधा देवी (40) पत्नी राजेश यादव और भतीजे अंश के साथ एक ही बाइक से सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी गांव रिश्तेदारी में जा रही थीं। बताया गया कि रिश्तेदारी में हुई मौत की सूचना पर तीनों जा रहे थे। पुलिस चौकी के पास ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गए। रीता के दो छोटे बेटे हैं।

हादसे की जानकारी पर मची चीख-पुकार
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन, रिश्तेदार और संठी गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण लोहरैया पहुंच गए। रीता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि रीता देवी के दो पुत्र प्रिंस यादव (8) और कार्तिक यादव (6) हैं। पति श्रीचंद यादव बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed