फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scooter collides with cattle Home Guard killed in Shahjahanpur

छुट्टा पशु बन रहे जानलेवा: शाहजहांपुर में गोवंश से टकराई स्कूटी, होमगार्ड की मौत, साथी गंभीर घायल

Sat, 22 Aug 2026 12:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 12:15 PM IST
सार
Register For Event

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में शुक्रवार रात गोवंशीय पशु से स्कूटी टकराने से होमगार्ड सुशील कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके साथी राजवीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Scooter collides with cattle Home Guard killed in Shahjahanpur
हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशु - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा गोवंशीय पशु लोगों के लिए मुसीबत के साथ ही जानलेवा साबित हो रहे हैं। शुक्रवार रात रोजा क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे दो होमगार्ड्स की स्कूटी अचानक सड़क पर आए गोवंशीय पशु से टकरा गई। हादसे में होमगार्ड सुशील कुमार (42 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि साथी होमगार्ड राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने सड़कों पर घूमते गोवंशीय पशुओं की समस्या को एक बार फिर सामने ला दिया है।

विज्ञापन




शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुख्य सड़कों, बाजारों और संपर्क मार्गों पर गोवंशीय पशु झुंड में घूमते नजर आते हैं। कई बार पशु सड़क के बीच में बैठ जाते हैं। रात के समय अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क पर बैठे या अचानक सामने आ जाने वाले पशु दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही बड़े वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


रोजा मंडी रोड पर आईटीआई गेट के सामने हुआ हादसा भी इसी समस्या का उदाहरण है। शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे सुशील कुमार और राजवीर स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। अचानक सामने आए गोवंश से स्कूटी टकरा गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में सुशील को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई हादसों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
सड़कों पर गोवंशीय पशुओं की समस्या नई नहीं है। शहर के प्रमुख मार्गों, हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर अक्सर गोवंश घूमते दिखाई देते हैं। यातायात अधिक होने वाले मार्गों पर इनके कारण अचानक ब्रेक लगाने और वाहन बचाने के प्रयास में भी हादसे होते हैं। 

लोगों का कहना है कि गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए जिम्मेदार विभागों को नियमित अभियान चलाना चाहिए। पशुओं को सड़कों पर छोड़ने वालों पर कार्रवाई और गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि राहगीरों की जान खतरे में न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed