फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cattle hit by Lumpi, two dead, cattle herders panic

Shamli News: लंपी की चपेट में मवेशी, दो की मौत से पशुपालकों में दहशत

Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 23 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cattle hit by Lumpi, two dead, cattle herders panic
जलालाबाद। कस्बे में लंपी वायरस का संक्रमण बढ़ने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। अलग-अलग मोहल्लों में कई मवेशियों के संक्रमित होने के साथ दो गायों की मौत हो चुकी है। पशुपालकों ने पूरे क्षेत्र में टीकाकरण और उपचार की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला अली हसन निवासी पंकज नायक की गाय पिछले करीब 10 दिनों से लंपी वायरस से संक्रमित है और उसका उपचार चल रहा है। मोहल्ला खटीकान निवासी अनिल पंवार की एक गाय की कुछ दिन पहले संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। अब उनकी दूसरी गाय भी संक्रमण की चपेट में है। कटेहड़ा अली हसन निवासी तुलसी वालिया की गाय की भी दो दिन पहले मौत हो गई।
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार टीकाकरण कराया जा रहा है और करीब 70 प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed