फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Snake Bites Father and 3-Year-Old Son at Night, Child Dies Due to Delay in Treatment

शामली: रात में पिता-पुत्र को सांप ने काटा, तीन घंटे बाद पता चला; तीन साल के बच्चे की मौत

Fri, 21 Aug 2026 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2026 04:02 PM IST
सार
Register For Event

शामली के थानाभवन में रात को सो रहे पिता-पुत्र को सांप ने डस लिया। पिता को समय पर इलाज मिल गया, लेकिन तीन घंटे बाद सर्पदंश का पता चलने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Shamli: Snake Bites Father and 3-Year-Old Son at Night, Child Dies Due to Delay in Treatment
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शामली के थानाभवन में सर्पदंश से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मोहल्ला कस्यावान में बृहस्पतिवार रात घर में सो रहे जावेद और उनके तीन वर्षीय बेटे शावेज को सांप ने डस लिया। परिजनों को बच्चे के सर्पदंश की जानकारी करीब तीन घंटे बाद हुई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं, पिता को समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

 

पिता की हालत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे परिजन

मोहल्ला कस्यावान निवासी जावेद लकड़ी की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उन्हें और उनके तीन वर्षीय बेटे शावेज को डस लिया। हालांकि उस समय परिजनों को इसका पता नहीं चला।

विज्ञापन

रात करीब तीन बजे जावेद की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. विक्रम ने जांच के बाद उन्हें एंटी स्नेक वेनम दिया और उपचार शुरू किया। समय पर उपचार मिलने से जावेद की हालत में सुधार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे बाद बच्चे के सर्पदंश का पता चला

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे परिजन शावेज को अर्द्धबेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जांच में सर्पदंश की जानकारी सामने आई। चिकित्सक ने परिजनों से बच्चे को इतनी देर से लाने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें पहले पता ही नहीं चला कि सांप ने बच्चे को भी डसा है।
 

प्राथमिक उपचार के बाद शावेज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शावेज तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।

 

डॉक्टर बोले- सर्पदंश में तुरंत अस्पताल पहुंचाएं

डॉ. विक्रम ने बताया कि जावेद को रात में अस्पताल लाया गया था और समय पर एंटी स्नेक वेनम मिलने से उनकी जान बच गई। वहीं, शावेज को सुबह गंभीर हालत में लाया गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

चिकित्सक ने लोगों से सर्पदंश की स्थिति में बिना समय गंवाए पीड़ित को अस्पताल ले जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि झाड़फूंक में समय नहीं गंवाना चाहिए। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम पर्याप्त मात्रा में निशुल्क उपलब्ध है।

बुजुर्ग महिला समेत दो और सर्पदंश पीड़ित पहुंचे अस्पताल

शामली जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार रात सर्पदंश के दो और मामले पहुंचे। शहर के काकानगर निवासी 70 वर्षीय शकुंतला रात करीब 10 बजे घर के परिसर में टहल रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार किया। हालत में सुधार होने पर शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।
 

वहीं, हरियाणा के सोनीपत जिले के राई औरंगाबाद निवासी 30 वर्षीय अंकित को भी सांप ने डस लिया था। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम देकर उपचार किया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed