{"_id":"6aca1297b0db1f11580f02ff","slug":"bjp-mp-jagdambika-pal-attacks-the-opposition-over-the-sir-issue-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सांसद जगदंबिका पाल बोले- एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष कर रहा राजनीति, दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सांसद जगदंबिका पाल बोले- एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष कर रहा राजनीति, दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश
Sat, 10 Oct 2026 03:55 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:55 PM IST
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से देश की जनता उन्हें नकार रही है।
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल
विस्तार
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी राष्ट्रीय मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं, बल्कि अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके मुताबिक, एसआईआर के मुद्दे पर सीजेपी दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) लोगों के घर पहुंच रहे हैं। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो स्थानों पर दर्ज हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। पाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से देश की जनता उन्हें नकार रही है।
विज्ञापन