फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Cylinder and rice stolen from primary school

Siddharthnagar News: प्राइमरी स्कूल से सिलिंडर और चावल चोरी

Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cylinder and rice stolen from primary school
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र बुधवार की रात प्राथमिक विद्यालय गौरा बड़हरी में चोरों ने कमरों के ताले काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल से मध्याह्न भोजन के लिए रखा एक गैस सिलिंडर और 50 किलोग्राम की चावल की एक बोरी चुरा ले गए। मामले की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अंकुर बादल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे रसोइया शांति ने उन्हें फोन पर कमरों के ताले ब्लेड से कटे होने की सूचना दी। सुबह सात बजे जब वे स्कूल पहुंचे तो तीनों कमरों के ताले कटे मिले और सामान गायब था। इसके बाद तत्काल डायल-112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। पीड़ित शिक्षक ने स्थानीय थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ हरे कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed