फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   12-year-old boy drowns in Suryakund Sarovar in Sitapur while arriving to fetch Kanwar

सीतापुर: कांवड़ लेने पहुंचे 12 वर्षीय बालक की सूर्यकुंड सरोवर में डूबने से मौत, जल भरने से पहले नहाने उतरा था

Mon, 24 Aug 2026 10:21 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 10:21 AM IST
सार
Register For Event

सीतापुर में कांवड़ लेने पहुंचे 12 वर्षीय बालक की सूर्यकुंड सरोवर में डूबने से मौत हो गई। वह अपने पिता और अन्य बच्चों के साथ पहुंचा था। जल भरने से पहले सरोवर में नहाने उतरा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
12-year-old boy drowns in Suryakund Sarovar in Sitapur while arriving to fetch Kanwar
केशू की फाइल फोटो, सूर्यकुंड सरोवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सोमवार को सरोवर में स्नान करते समय कांवड़िये के 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे की तलाश के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बरामद किया। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई। मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव की है। यहां सूर्यकुंड मंदिर के सरोवर में डूबने से केशू (12) की मौत हुई है। वह मूल रूप से शादीपुर गांव का रहने वाला था। बताया गया कि अनूप कुमार अवस्थी अपने पुत्र केशू और अन्य बच्चों के साथ सरोवर से जल लेने आए थे। 
विज्ञापन


जल भरकर फत्तेपुर स्थित गौरीशंकर मंदिर तक कांवड़ ले जाने की तैयारी थी। जल भरने से पहले बच्चे सरोवर में स्नान करने लगे। स्नान के बाद अन्य बच्चे बाहर निकल आए, लेकिन केशू दिखाई नहीं दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी उसके पिता को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सरोवर में बालक की तलाश शुरू की। लेकिन, उसका पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे बाद केशू का शव बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed