{"_id":"6a88a45dc176203d2e010b26","slug":"training-will-be-provided-for-mushroom-cultivation-sitapur-news-c-102-1-slko1052-162469-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मशरूम की खेती के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मशरूम की खेती के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
Sat, 22 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मशरूम खेती करने के इच्छुक किसानों को उद्यान विभाग प्रशिक्षण देगा। राज्य मशरूम प्रयोगशाला स्थित सेक्टर-जी, अलीगंज, लखनऊ में छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रशिक्षण सात सितंबर, पांच अक्तूबर, दो नवंबर, 14 दिसंबर, चार जनवरी 2027, एक फरवरी व 15 मार्च को प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण के प्रत्येक बैच में 50 सीट निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
इच्छुक किसान व उद्यमी किसी भी प्रशिक्षण तिथि में छह दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण शुल्क 50 रुपये है। प्रशिक्षण के दौरान ठहरने व खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी, राज्य मशरूम प्रयोगशाला के दूरभाष संख्या-9451142235 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने दी है।