फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Diversion crossing ready; traffic movement to start soon.

Sonebhadra News: डायवर्जन क्रॉसिंग बनकर तैयार, जल्द शुरू होगा आवागमन

Sat, 22 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Diversion crossing ready; traffic movement to start soon.
रॉबट़्र्सगंज रेलवे क्रासिंग पर बना नया डायवर्जन क्रासिंग। संवाद
रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से क्रॉसिंग के पास तैयार किए जा रहे डायवर्जन मार्ग का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ सड़क तैयार होने के साथ ही नए मार्ग पर स्वचालित गेट भी लगा दिया गया है। अब रेलवे की हरी झंडी मिलते ही डायवर्जन मार्ग से आवागमन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

चोपन-चुनार रेल मार्ग पर गेट संख्या-32 पर रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर स्कूल वाहन और चार पहिया, तीन पहिया, बाइक सवार और पैदल यात्रियों के लिए डायवर्जन मार्ग बनाया गया है। इसी मार्ग से वाहनों का आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

वाहनों का आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन की तरफ से नए डायवर्जन क्रॉसिंग का निर्माण भी कराया गया है। डायवर्जन क्रॉसिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। बाकी कार्य रेलवे की तरफ से पूरे कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही नए मार्ग पर हाइट गेट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आरओबी के निर्माण के लिए पुराने रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन हटाकर नए डायवर्जन मार्ग पर किया जाना है। इसके लिए पुराने क्रॉसिंग पर लगे हाइट गेट हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हाइट गेट हटने के बाद पुराने मार्ग पर आरओबी की नींव के लिए खुदाई का काम शुरू कराया जाएगा। नए मार्ग पर आवागमन शुरू होने से आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे क्रॉसिंग का हिस्सा खाली हो जाएगा और निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

सोनभद्र रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राममनी सारस्वत ने बताया कि डायवर्जन मार्ग को अंतिम रूप देने के बाद अब सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसके पूरा होते ही दो से तीन दिन में मार्ग को आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed