फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officers visited schools and interacted with Gen Alpha, assessing the level of education.

Sonebhadra News: स्कूलों में पहुंचे अफसरों ने जेन अल्फा से किया संवाद, पढ़ाई का स्तर परखा

Sat, 22 Aug 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Officers visited schools and interacted with Gen Alpha, assessing the level of education.
दुद्धी विकास खंड के ग्राम पंचायत महुली में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण करते मजिस
डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को अधिकारियों ने जिले के परिषदीय और अन्य विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर पठन-पाठन की गुणवत्ता परखी और उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मिड-डे मील और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत और खंड शिक्षा अधिकारियों को हर सप्ताह कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शुक्रवार को अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं में बच्चों से बातचीत कर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए विद्यालय में तैयार भोजन स्वयं ग्रहण किया। भोजन के स्वाद, गुणवत्ता और स्वच्छता के साथ उसकी तैयारी और वितरण व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने शिक्षकों और रसोइयों को निर्धारित मानकों के अनुसार स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई और कक्षों की स्थिति भी देखी गई। शिक्षकों को पठन-पाठन और विद्यार्थियों की उपस्थिति में लापरवाही न बरतने तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं जेन अल्फा
जेनरेशन अल्फा उन बच्चों का समूह है, जिनका जन्म मुख्य रूप से 2010 से 2024-25 के बीच हुआ है। यह जेनरेशन जेड के बाद की पीढ़ी है और इसके सदस्य पूरी तरह 21वीं सदी में जन्मे हैं। पिछले दिनों कुछ जिलों में विद्यालयों की समस्याओं को लेकर बच्चों के आंदोलित होने के बाद शासन ने इस वर्ग के बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया है।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुली में निरीक्षण के दौरान मिलीं कई खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
विंढमगंज। ग्राम पंचायत महुली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में कई खामियां सामने आईं। विद्यालय के शौचालय में साफ-सफाई का अभाव मिला। कुछ कक्षाओं में पंखे बंद थे, जबकि एक कक्ष में लगा विद्युत बोर्ड टूटा हुआ मिला। बच्चों के लिए बनाए गए पेयजल स्थल पर भी सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं थी। वहां पानी की टोंटी भी नहीं लगी थी।

विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि स्मार्ट क्लास के लिए उपलब्ध संसाधनों का बच्चों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है। विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सामने आने के बाद अब अभिभावकों और क्षेत्रवासियों की नजर जांच के बाद होने वाली कार्रवाई पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed