फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra Police impressive feat 207 lost mobile phones worth ₹30 lakh recovered and returned to owners

सोनभद्र पुलिस का कमाल: 30 लाख के 207 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए; खिल उठे लोगों के चेहरे

Tue, 25 Aug 2026 03:37 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 25 Aug 2026 03:37 PM IST
सार
Register For Event

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 207 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। 
 

विज्ञापन
Sonbhadra Police impressive feat 207 lost mobile phones worth ₹30 lakh recovered and returned to owners
सोनभद्र पुलिस ने गुम हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले की पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जुलाई से अब तक 207 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में सर्विलांस सेल, एसओजी और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया। 
विज्ञापन


टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी कर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया। इसके बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कुदरत का कहर: बारिश के चलते पुरानी दीवार ढही, ठेले पर सोए दंपती की दर्दनाक मौत


मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सर्विलांस सेल, एसओजी और थाना पुलिस के समन्वित प्रयास का परिणाम है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed