फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Irrigation Division Tops in e-Office; Warning Issued to Sluggish Offices

Sultanpur News: ई-ऑफिस में सिंचाई खंड अव्वल, सुस्त कार्यालयों को चेतावनी

Sat, 22 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Division Tops in e-Office; Warning Issued to Sluggish Offices
सुल्तानपुर। सरकारी कामकाज को डिजिटल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए लागू ई-ऑफिस व्यवस्था में सिंचाई खंड ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की लगातार मॉनिटरिंग से विभागों में ऑनलाइन फाइलों के संचालन और निस्तारण की रफ्तार बढ़ी है। सिंचाई खंड में अधिकांश शासकीय कार्य अब ई-ऑफिस के माध्यम से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नवीन कुमार सिंह ने बताया कि विभाग में ई-ऑफिस के जरिये फाइलों का संचालन प्रभावी ढंग से हो रहा है। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय सीडीओ की नियमित मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन को दिया। ऑनलाइन व्यवस्था से कागजी प्रक्रिया कम होने के साथ कामकाज में पारदर्शिता और समयबद्धता बढ़ी है। फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कम फाइल संचालन वाले कार्यालयों पर नजर
सीडीओ की समीक्षा में सामने आया कि एक अगस्त से अब तक कुछ कार्यालयों में ई-ऑफिस पर नई फाइलों का संचालन शून्य रहा। ऐसे कार्यालयाध्यक्षों को तत्काल स्थिति सुधारने और शत-प्रतिशत फाइल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागीय कार्य ई-ऑफिस के माध्यम से किए जाएं और निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed