{"_id":"6a889f2c36cd5f8fe8045107","slug":"body-of-electrician-found-hanging-from-a-noose-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163328-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फंदे से लटका मिला बिजली मैकेनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फंदे से लटका मिला बिजली मैकेनिक का शव
Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज के कटका खानपुर, अधारी का पुरवा में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज। कटका खानपुर के अधारी का पुरवा निवासी बिजली मैकेनिक कुलदीप (29) का शव शुक्रवार सुबह घर के टिनशेड के कमरे में लगी बल्ली से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मृतक की पत्नी नीतू ने बताया कि रोजाना की तरह वह बृहस्पतिवार रात अपने बच्चों के साथ कमरे में सोने चली गई थीं। उनके पति कुलदीप दूसरे कमरे में सोने के लिए चले गए थे। शुक्रवार सुबह बड़ी पुत्री आरोही अपने पिता कुलदीप को बुलाने के लिए उनके कमरे में पहुंची तो वह अवाक रह गई। पिता कुलदीप का शव रस्सी के फंदे से लटका देखकर वह रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर नीतू व अन्य परिजन कुलदीप के कमरे में पहुंचे। आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्र ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
कुलदीप बिजली मैकेनिक का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। चार भाई-बहनों में कुलदीप बड़ा था। दूसरे भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके छोटे भाई संदीप और बहन पूनम हैं। कुलदीप की मौत से मां राजपति, पत्नी नीतू, बच्चे आरोही, अर्पित व आयुषी सहित अन्य परिजन गमजदा हैं।