फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power out for three and a half hours; people distressed by the humidity

Sultanpur News: साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली, उमस में परेशान हुए लोग

Sat, 22 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Power out for three and a half hours; people distressed by the humidity
धम्मौर/भदैंया। विद्युत उपकेंद्र धम्मौर से जुड़े तीन फीडरों की बिजली साढ़े तीन घंटे गुल रही। इससे धम्मौर, बनकेपुर और कूड़धाम फीडरों से जुड़े गांवों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात आठ बजे धम्मौर फीडर पर गुल हुई। रात नौ बजे विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर आपूर्ति बहाल होने की सूचना मिली, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद तीनों फीडरों की बिजली चली गई। साढ़े तीन घंटे बाद रात 11:30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली न होने से उमस भरी रात में घरों में लोग परेशान रहे। नाराज उपभोक्ताओं का कहना है कि धम्मौर क्षेत्र में आए दिन रोस्टिंग, फाॅल्ट और अघोषित कटौती से बिजली व्यवस्था बदहाल है। अवर अभियंता सचिन यादव ने स्पष्ट किया कि रोस्टिंग खत्म होने के बाद रात 11:30 बजे आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

वहीं भदैंया क्षेत्र में देर शाम और रात को हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। बृहस्पतिवार को भदैंया और दरियापुर उपकेंद्रों से दो से तीन घंटे की कटौती की गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। देर शाम 7:30 बजे से 9:35 बजे तक लोलेपुर के ईस्ट और इटकाैली फीडर से जुड़े करीब तीस गांवों की बिजली काट दी गई। कर्मचारियों ने दो घंटे की रोस्टिंग कटौती बताया। जिससे 30 गांवों के लोग उमस और गर्मी में परेशान रहे। रामगंज पावर हाउस के बजेठी फीडर पर रात 11 बजे बिजली काटी गई। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि लोड बढ़ने से समस्या आई है। फिलहाल फॉल्ट आने के बाद तत्काल टीम रवाना हो जाती है। जल्दी ही फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed