{"_id":"6a88a40f3af0e7dc870dd7ac","slug":"two-titles-for-madhusudan-mgs-dominates-under-14-category-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163304-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो खिताब मधुसूदन के नाम, अंडर-14 में एमजीएस का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो खिताब मधुसूदन के नाम, अंडर-14 में एमजीएस का दबदबा
विज्ञापन
जिला स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत- विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में मधुसूदन विद्यालय ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 और अंडर-17 के खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर-14 वर्ग में एमजीएस की टीम ने बाजी मारकर ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में मधुसूदन विद्यालय और एमजीएस की छह टीमों ने अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। अंडर-19 के फाइनल में मधुसूदन विद्यालय ने कड़े मुकाबले में एमजीएस को 3-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम के लिए आयुष गौड़, हिमांशु कुमार और आयुष विश्वकर्मा ने एक-एक गोल किया। एमजीएस की ओर से मोहम्मद अदनान और अमन यादव ने गोल दागे।
अंडर-17 के फाइनल में भी मधुसूदन विद्यालय का दबदबा रहा। टीम ने एमजीएस को 2-1 से हराकर लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया। मधुसूदन की ओर से धर्मजीत और विशाल ने गोल किए, जबकि एमजीएस के मोहम्मद असलम ने एक गोल किया।
विज्ञापन
अंडर-14 वर्ग में एमजीएस ने वापसी करते हुए मधुसूदन विद्यालय को 2-1 से हराया। एमजीएस के अंश चौरसिया और अभय ने गोल किए, जबकि मधुसूदन के वीरू ने एक गोल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मधुसूदन विद्यालय के प्रबंधक अभय कुमार पांडेय ने किया। प्रदीप कुमार मौर्य ने रेफरी और सुरेश कुमार यादव ने संचालन की जिम्मेदारी निभाई।
समापन समारोह में क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर और राजेश कनौजिया ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया।