फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nitin Navin first public meeting in Kashi on October 7 CM Yogi and Himanta will also be present

सेवा संकल्प यात्रा: सात अक्तूबर को नितिन नवीन की काशी में पहली जनसभा, सीएम योगी और हिमंता भी रहेंगे

Thu, 01 Oct 2026 09:25 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 01 Oct 2026 09:25 AM IST
सार
Register For Event

काशी में सात अक्तूबर को नितिन नवीन की पहली जनसभा होगी। इसमें सीएम योगी और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के साथ ही पंकज चौधरी भी रहेंगे। जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में प्रस्तावित सभा में 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
Nitin Navin first public meeting in Kashi on October 7 CM Yogi and Himanta will also be present
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा सात अक्तूबर को काशी पहुंचेगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में पहली बार जनसभा होगी। पार्टी ने सभा में करीब 50 हजार लोगों की जुटान का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा सात अक्टूबर को उनकी कर्मभूमि काशी पहुंचेगी। यात्रा में शामिल करीब 500 बाइक यात्री वाराणसी पहुंचेंगे। नमो घाट पर उनका स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद यात्री नमो घाट स्थित नमो बुक फेस्टिवल का अवलोकन करेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी 450 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यात्रा में शामिल बाइक यात्री नमो घाट से क्रूज के जरिये ललिता घाट पहुंचेंगे। यहां से बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सभी यात्री जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली नितिन नबीन की जनसभा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; यूपी: काशी की छतें अब पूछेंगी आवा गुरु चाय पी ला..., दिखेंगी नावें, डॉल्फिन, गंगा और घाटों की तस्वीरें

जिला-महानगर से मंडल तक बैठकों का दौर
जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रियता बढ़ा दी है। सर्किट हाउस में बुधवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने तैयारियों की जानकारी ली। राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि वडनगर से आने वाले 500 बाइक यात्रियों के स्वागत और कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों पर तत्काल काम शुरू करने को कहा। क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार जिला और महानगर पदाधिकारियों की बैठकें बृहस्पतिवार को होंगी। मोर्चों, प्रकोष्ठों, विभागों और मंडलों की बैठकें 2, 3 और 4 अक्तूबर को होंगी।

Nitin Navin first public meeting in Kashi on October 7 CM Yogi and Himanta will also be present
जनसभा स्थल का निरीक्षण करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बाबा का जलाभिषेक करने के बाद सभा में शामिल होंगे 500 यात्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर सक्रियता बढ़ा दी है। सर्किट हाउस में बुधवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने तैयारियों की जानकारी ली। 

राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि वडनगर से आने वाले 500 बाइक यात्री नमो घाट से क्रूज के जरिये ललिता घाट पहुंचेंगे। यहां से बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद सभी यात्री जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली नितिन नवीन की जनसभा में शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियों पर तत्काल काम शुरू करने को कहा। 

क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार जिला और महानगर पदाधिकारियों की बैठकें बृहस्पतिवार को होंगी। वहीं, भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को सभा स्थल का निरीक्षण कर मंच, ध्वनि व्यवस्था और भीड़ के आवागमन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed