{"_id":"6a8800b247b38487310abf68","slug":"train-routes-changes-work-to-be-carried-out-at-bina-station-13-trains-to-run-on-diverted-routes-from-varanasi-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: ट्रेनों के रूट में बदलाव, मुंबई से पहले बीना स्टेशन पर चलेगा काम, बदले रूट से चलेंगी 13 ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: ट्रेनों के रूट में बदलाव, मुंबई से पहले बीना स्टेशन पर चलेगा काम, बदले रूट से चलेंगी 13 ट्रेनें
Fri, 21 Aug 2026 01:09 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:09 PM IST
Varanasi News: रेल प्रशासन की ओर से इसका शेड्यूल जारी किया गया है। अगले महीने से कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। वहीं, कुछ ट्रेनों के ठहराव में भी परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से लोकमान्य तिलक (मुंबई) रूट पर पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से बीना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम कराया जाना है। इस कारण अगले महीने से कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे। वहीं, कुछ ट्रेनों के ठहराव में भी परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
रेल प्रशासन की ओर से इसका शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें अहमदाबाद से 19 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस बदले मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी के रास्ते चलेगी। वहीं, वाराणसी सिटी से 18 सितंबर से 13 अक्तूबर तक 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह दादर से 9, 12 और 14 अक्तूबर को 01025 दादर-बलिया विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर के रास्ते चलेगी। बलिया से 01026 बलिया-दादर विशेष ट्रेन 9, 11 अक्तूबर को मानिकपुर- सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलेगी। इसके अलावा दादर से 10, 11 और 13 अक्तूबर को 01027 दादर-गोरखपुर विशेष ट्रेन इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन