{"_id":"6a8891c8d3779848f70d788a","slug":"almora-markets-decked-out-with-rakhis-demand-begins-to-rise-almora-news-c-232-1-alm1015-147627-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राखियों से सजे अल्मोड़ा के बाजार, बढ़ने लगी है मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राखियों से सजे अल्मोड़ा के बाजार, बढ़ने लगी है मांग
Fri, 21 Aug 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा की बाजारों में राखियों से दुकान सजा कर बैठा व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस पर्व को लेकर दुकानों में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां सज गई हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां उपलब्ध हैं।
दुकानों में पारंपरिक राखियों के साथ कार्टून कैरेक्टर, रंगीन मोतियों और आकर्षक आकृतियों वाली राखियां बच्चों को लुभा रही हैं। वहीं युवाओं और बड़ों के लिए आधुनिक एवं कलात्मक डिजाइन की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन को देखते हुए सीजनल कारोबार करने वाले व्यापारियों ने भी दुकानों और अस्थायी स्टॉलों पर राखियों का स्टॉक बढ़ा दिया है। व्यवसायी भानू साह ने बताया कि इस बार बाजार में कई आकर्षक राखियां आई हैं। एक रुपये से लेकर 400 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
लोग अभी से राखियों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने लगे हैं और धीरे-धीरे भीड़ भी बढ़ रही है। व्यवसायी प्रमोद पटवा ने बताया कि फिलहाल नगर से बाहर रहने वाले भाइयों के लिए बहनें राखियां खरीद रही हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। त्योहार को लेकर बाजार में बढ़ती चहल-पहल से कारोबारियों में भी उत्साह नजर आ रहा है।