{"_id":"6a88926f4e5d7baccf0c82d3","slug":"jyuad-kafun-access-road-destroyed-by-heavy-rainfall-almora-news-c-232-1-alm1019-147634-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अतिवृष्टि से ज्यूड़-कफून के संपर्क मार्ग ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अतिवृष्टि से ज्यूड़-कफून के संपर्क मार्ग ध्वस्त
Fri, 21 Aug 2026 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के ज्यूड़ कफून क्षेत्र में बीते बुधवार रात को हुई अतिवृष्टि से गांव के मुख्य संपर्क मार्ग जगह-जगह से ध्वस्त हो गए हैं जिससे गांव का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल राहत और मार्ग बहाली की मांग की है। ग्राम प्रधान भागा बिष्ट के भेजे पत्र के अनुसार पिछले दिनों बारिश के चलते ज्यूड़-कफून को जोड़ने वाले रास्तों पर मलबा और बोल्डर आ गए हैं। कई जगह सड़कें धंस गई हैं। बरसाती नालों का पानी सड़क पर बहने से पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बारिश के कारण खेतों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। गांव के बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान ने आपदा प्रबंधन अधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि अतिवृष्टि से गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है। पत्र में तत्काल जेसीबी मशीन भेजकर मार्ग खोलने, क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई है। राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर कांडपाल ने बताया कि सड़क पर मलबा आया था जिसे जेसीबी की मदद से साफ कर खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन