फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cage set up to capture leopard in Almora, cub trapped

Almora News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरे, फंस गया शावक

Sat, 22 Aug 2026 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 22 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Cage set up to capture leopard in Almora, cub trapped
अल्मोड़ा। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में एक शावक फंस गया। शावक के पिंजरे में कैद होने की खबर फैलते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बाड़ेछीना स्थित छानी गांव में बीते बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे घर से दुकान की ओर जा रहे दीवान सिंह पर घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। तब वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल को उपचार के लिए अल्मोड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद अलर्ट मोड पर आए वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता जानने के लिए ट्रैप कैमरे स्थापित किए। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया। घटना के तीन दिन बाद शुक्रवार देर शाम आठ बजे तेंदुआ तो नहीं लेकिन एक चार माह का शावक पिंजरे में फंस गया। शावक के पिंजरे में कैद होने की खबर फैलते ही वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। यह शावक लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना गया। लोगों ने पिंजरे में कैद शावक का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लंबे समय तक शावक कैद से आजाद होने की जद्दोजहद करता रहा लेकिन वह इसमें नाकाम साबित हुआ। सूचना मिलते हुए वन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची जहां वनकर्मियों ने शावक का रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

वन क्षेत्राधिकारी हवालबाग मोहन राम आर्या ने बताया कि शासक की मौजूदगी से आशंका है कि हमलावर मादा तेंदुआ रही होगी। इसे देखते हुए वन विभाग ने गांव में गश्त और भी बढ़ा दी है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अब अधिक सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed