फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The body of a youth who was swept away in Kheerganga was recovered after four days

बागेश्वर: खीरगंगा में बहे युवक का शव चार दिन बाद बरामद, ग्रामीणों ने चलती गाड़ी से देखा; पुलिस ने की कार्रवाई

Fri, 21 Aug 2026 04:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Fri, 21 Aug 2026 04:05 PM IST
सार
Register For Event

बागेश्वर जिले के कपकोट में खीरगंगा नदी में सोमवार सुबह बह गए राजेंद्र राम का शव चार दिन बाद शुक्रवार को बरामद हो गया। ग्रामीण मोहन राम ने चलती गाड़ी से गुलम पुल से करीब 200 मीटर पीछे भैंसूड़ी की ओर नदी किनारे शव पड़ा देखा और प्रशासन को सूचना दी। 

विज्ञापन
The body of a youth who was swept away in Kheerganga was recovered after four days
राजेंद्र राम का शव चार दिन बाद बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट के खीरगंगा नदी में सोमवार सुबह बह गए राजेंद्र राम का शव चार दिन बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। गांव के ही मोहन राम ने गुलम पुल से करीब 200 मीटर पीछे भैंसूड़ी की ओर नदी किनारे शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार सुबह मोहन राम समेत अन्य ग्रामीण राजेंद्र राम की तलाश में निकले थे। इसी दौरान चलती गाड़ी से मोहन राम की नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा समेत अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


राजेंद्र राम के लापता होने के बाद उनके भतीजे सुंदर ने कपकोट थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इससे पहले ग्रामीण ललित मोहन कोश्यारी उर्फ चंदन ने पुल से राजेंद्र राम को नदी में बहते हुए देखा था। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधि भगवत प्रसाद को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सगड़देवी मंदिर के आसपास तलाश के दौरान राजेंद्र राम की छाता और लाठी मिली थी। परिजनों ने दोनों वस्तुओं की पहचान राजेंद्र राम की बताई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमों ने खीरगंगा नदी के किनारे व्यापक तलाश अभियान चलाया, लेकिन तब शव बरामद नहीं हो सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed