{"_id":"6a8d89b5c53b0a7d2d0504b0","slug":"both-record-room-employees-were-replaced-after-bribery-allegations-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120501-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रिश्वत के आरोपों के बाद रिकॉर्ड रूम के दोनों कर्मचारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रिश्वत के आरोपों के बाद रिकॉर्ड रूम के दोनों कर्मचारी बदले
Tue, 25 Aug 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
पुरानी खतौनी की नकल देने के एवज में 500 रुपये मांगने का था आरोप
जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजस्व विभाग के रिकॉर्ड रूम में पुरानी खतौनी की नकल देने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वहां तैनात दोनों कर्मचारियों को बदल दिया गया है। इनमें से एक कर्मचारी को आंग्ल लेखाकार जबकि दूसरे को प्रपत्र प्रेषण लिपिक का कार्य सौंपा गया है। साथ ही रिकॉर्ड रूम में नया सीसीटीवी कैमरा भी स्थापित किया गया है।
बीते दिनों पगना गांव निवासी ताजवर सिंह ने रिकॉर्ड रूम में तैनात दो कार्मिकों पर पुरानी खतौनी की नकल उपलब्ध कराने के एवज में 500 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की जांच के साथ ही रिकॉर्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।