{"_id":"6ad25a14ef3981a24b08df71","slug":"dispute-over-money-leads-to-one-labourer-killing-another-attack-carried-out-using-a-bamboo-pole-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चमोली क्राइम: पैसों को लेकर हुआ विवाद, एक मजदूर ने कर दी दूसरे की हत्या, बांस के डंडे से किए ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली क्राइम: पैसों को लेकर हुआ विवाद, एक मजदूर ने कर दी दूसरे की हत्या, बांस के डंडे से किए ताबड़तोड़ वार
Fri, 16 Oct 2026 10:42 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:42 PM IST
सेमी गांव में पेयजल निगम की ओर से पानी के टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान दो मजदूरों में बीच रेत ढुलान कार्य के लिए तय राशि न दिए जाने पर विवाद हो गया। इस दौरान एक मदजूर ने दूसरे पर बांस के डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में मजदूर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पैसों को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर ने दूसरे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को उसके ढुलान कार्य का तय दाम नहीं मिल रहा था। विवाद बढ़ने पर युवक ने दूसरे युवक को बांस से हमला कर चोटिल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
तहसील जिलासू के सेमी गांव में पेयजल निगम की ओर से पानी के टैंक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां खच्चर संचालक सुनील कुमार (28) निवासी गोतेंडा थराली और सुमित (28) निवासी बिजनौर उत्तरप्रदेश के बीच रेत ढुलान कार्य के लिए तय राशि न दिए जाने पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ने पर सुनील ने सुमित पर बांस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। सुमित के गंभीर घायल होने के बाद भी सुनील नहीं रुका। एक अन्य मजदूर जब बीच बचाव कराने आया तो आरोपी ने उसे धमकी देकर हटा दिया।
विज्ञापन
UK Top News: मंत्री रेखा आर्या मामले की जांच के लिए टीम गठित, पति ने दी सफाई, अग्निवीरों को बड़ी राहत
Trending Videos
घबराए मजदूर ने ठेकेदार को जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। वहीं, गंभीर घायल सुमित को उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।