{"_id":"6ac79eac87820b87b90b136a","slug":"elephant-kills-villager-working-in-field-in-sajanpur-pili-villagers-create-an-uproar-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: सजनपुर पीली में हाथी ने खेत में काम कर रहे किसान को मार डाला, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: सजनपुर पीली में हाथी ने खेत में काम कर रहे किसान को मार डाला, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Thu, 08 Oct 2026 07:20 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:20 PM IST
सजनपुर पीली गांव में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। आज खेत में काम के दौरान एक ग्रामीण को हाथी ने मार डाला।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : ANI (File)
विस्तार
हरिद्वार के श्यामपुर रेंज में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार शाम खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गए 60 वर्षीय किसान को एक आक्रामक हाथी ने सूंड से उठाकर कई बार जमीन पर पटका और सिर कुचलकर जान ले ली। जिस हाथी ने किसान की जान ली, उसने महज तीन दिन पहले एक थार गाड़ी को भी पलटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और हाईवे जाम करने की कोशिश की। सजनपुर बाहर पीली निवासी सतपाल (60 वर्ष) पुत्र भगवाना, पिछले 20 वर्षों से ठेके पर खेत लेकर धान की खेती कर रहे थे। गुरुवार शाम वह बाहर पीली स्थित कुंडी कोटेश्वर मंदिर के सामने खेत में पशुओं के लिए घास काट रहे थे।
विज्ञापन
हरिद्वार: 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, बच्ची ने मां को बताई आपबीती
विज्ञापन
इसी दौरान जंगल से निकलकर हाईवे की तरफ से आए एक हाथी ने उन पर पीछे से अचानक हमला कर दिया। श्यामपुर रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल भिजवाया गया।। मृतक सतपाल को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।