{"_id":"6acc85ea2bf1a59e8c0cd59c","slug":"dengue-testing-stopped-at-sth-haldwani-for-a-week-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: एसटीएच में एक हफ्ते से डेंगू की जांच बंद, एलाइजा किट खत्म होने के कारण मरीज भटकने के लिए मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: एसटीएच में एक हफ्ते से डेंगू की जांच बंद, एलाइजा किट खत्म होने के कारण मरीज भटकने के लिए मजबूर
Mon, 12 Oct 2026 12:32 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:32 PM IST
डेंगू, मलेरिया और मीजल्स के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन संक्रमण की पुष्टि करने वाली व्यवस्था सवालों के घेरे में है। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में एलाइजा किट खत्म होने के चलते एक सप्ताह से डेंगू की जांच ठप है।
विज्ञापन
एसटीएच।
विस्तार
डेंगू, मलेरिया और मीजल्स के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन संक्रमण की पुष्टि करने वाली व्यवस्था सवालों में है। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में एलाइजा किट खत्म होने के चलते एक सप्ताह से डेंगू की जांच ठप है। मरीज भर्ती हैं, संदिग्ध रोज पहुंच रहे हैं लेकिन जांच के लिए जरूरी किट का इंतजाम नहीं हो सका है। जिले में इस साल डेंगू के 11 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें छह डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि पांच सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
एसटीएच की ओपीडी में रोजाना आठ से दस मरीज कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव मिल रहे हैं। बाल रोग विभाग में डेंगू के चार बच्चे भर्ती हैं और प्रतिदिन तीन से चार संदिग्ध बच्चे पहुंच रहे हैं। कार्ड टेस्ट के बाद एलाइजा जांच से ही संक्रमण की पुष्टि होती है लेकिन किट के अभाव में प्रक्रिया अटकी है। रविवार को यहां अमृतपुर और दोनहरिया क्षेत्र के दो मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
दोनों ने पहले निजी लैब में जांच कराई थी और संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बेस अस्पताल में भर्ती हुए हैं।