{"_id":"6ac7563db9440d19300e6b74","slug":"raid-on-medicine-shop-in-haldwani-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में दवा दुकान पर छापा: अंदर मिला एक्सपायरी जूस, बाहर पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट; दस हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में दवा दुकान पर छापा: अंदर मिला एक्सपायरी जूस, बाहर पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट; दस हजार का चालान
Thu, 08 Oct 2026 02:07 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:07 PM IST
मुखानी नहर कवरिंग रोड पर जीआरडी मेडिकल स्टोर के बाहर नगर निगम की टीम ने बायोमेडिकल वेस्ट पकड़ा और 10 हजार का चालान किया। जांच में दुकान में एक्सपायरी डेट का जूस और मिनरल वाटर बिकता मिला।
विज्ञापन
हल्द्वानी के मुखानी में दवा दुकान पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी शहर में नगर निगम की टीम ने मुखानी नहर कवरिंग रोड पर जीआरडी मेडिकल स्टोर के बाहर पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट पकड़ा। टीम ने दुकान पर 10 हजार रुपये का चालान किया। जांच में पता चला कि दवा की दुकान में जूस और मिनरल वाटर एक्सपायरी डेट का बिकता मिला।
विज्ञापन
मामला गंभीर होने पर नगर निगम ने स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। जांच में सामने आया कि दवा की दुकान में बिना लाइसेंस जूस आदि बेचा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत ने बताया कि दुकान से सैंपल लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन