{"_id":"6a8fd5c98b7b029f3707aa11","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-bhimtal-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भीमताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ट्रांसफार्मर के पास मिला शव; करंट लगने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भीमताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ट्रांसफार्मर के पास मिला शव; करंट लगने की आशंका
Thu, 27 Aug 2026 11:44 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
Published by: Heera
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:44 AM IST
भीमताल के गोलूधार सोसायटी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव ट्रांसफार्मर के पास संदिग्ध हालात में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर एसआई महेंद्र राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया पुलिस को युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका है।
विज्ञापन
भीमताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीमताल के गोलूधार सोसायटी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भीमताल पुलिस और ऊर्जा निगम को दी। सूचना पर एसआई महेंद्र राज पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई ने बताया कि शव बिजली के पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के पास पड़ा हुआ है मिला है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक के करंट लगने से मौत होने का अंदेशा लग रहा है।
विज्ञापन
एसआई ने बताया मृतक की पहचान अमर राम (39) पुत्र बच्ची राम निवासी घूरकूना पोस्ट ऑफिस अंडोली अल्मोड़ा के रुप में हुई है। उन्होंने कहा कि अमर राम गोलूधार में आकाश कपूर के घर पर कुक का काम करता था। आकाश कपूर ने बताया कि अमर राम ने बुधवार की रात 6 बजे फोन कर बताया था कि वह बाल काटने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब आधे घंटे बाद उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि रात 8 बजे क्षेत्र में बिजली भी गुल हो गई थी। पुलिस ने घटना का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी बुलाई है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन