पौड़ी: ओजली गांव में गुलदार ने चार साल के बच्चे को मार डाला, घर के समीप ही खेल रही थी बच्ची
गुलदार ने आरुषि पुत्री कृष्ण कुमार को मार डाला। आरुषि के बड़े भाई सात साल के आर्यन ने नानी पूनम देवी को बताया कि बहन गांव से नीचे की ओर गिरते ही जा रही है। इस पर नानी पूनम देवी बाहर आई और आरुषि का पीछा करते हुए करीब सौ मीटर नीचे जा पहुंची।
विस्तार
पौड़ी जिला मुख्यालय से सटे खांड्यूंसैंण कस्बे में गुलदार ने चार साल के मासूम को मार डाला। लोगों के मुताबिक बच्ची घर के समीप ही खेल रही थी। मासूम अपनी नानी के घर पिछले लंबे समय से रह रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उधर, कोटद्वार से लगे सनेह मल्ली गांव में गुलदार ने एक आठ साल की बच्ची पर हमला कर दिया।
मंगलवार की शाम करीब छह बजे चार साल की मासूम आरुषि पुत्री कृष्ण कुमार को मार डाला। आरुषि के बड़े भाई सात साल के आर्यन ने नानी पूनम देवी को बताया कि बहन गांव से नीचे की ओर गिरते ही जा रही है। इस पर नानी पूनम देवी बाहर आई और आरुषि का पीछा करते हुए करीब सौ मीटर नीचे जा पहुंची।
तब तक गुलदार ने मासूम की मौत हो चुकी थी। सूचना पर आस पास के लोग भी जमा हो गए। घटना से मां बबीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं नानी पूनम देवी भी किस्मत को कोस रही हैं।
UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस
उधर, सनेह मल्ली गांव में मंगलवार शाम गुलदार ने घर के आंगन से आठ साल की बच्ची को उठा लिया। गुलदार बच्ची को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा तो मां नीलम देवी ने हिम्मत नहीं हारी।
वह शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ीं और करीब आधा किलोमीटर तक पीछा कर उसके जबड़े से अपनी बेटी को छुड़ा लाई। गुलदार के हमले में बच्ची के गले और पांव में चोटें आई हैं। उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार किया गया।
भड़का जनाक्रोश, विधायक का घेराव, वाहन तोड़ने का प्रयास
जिला मुख्यालय से सटे खांड्यूसैंण में गुलदार के हमले में मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पौड़ी- देवप्रयार राज्य राजमार्ग जाम कर दिया। एसएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक राजकुमार पोरी को भी लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनका घेराव कर धक्का-मुक्की की और अपशब्द कहे। हालात बिगड़ने पर विधायक को अपने वाहन में बैठना पड़ा। इस दौरान गुस्साए लोगों ने वाहन पर लाठियों से वार किए और उसे तोड़ने का प्रयास किया।