{"_id":"6a8bd7041d9e5521d6052a6d","slug":"elderly-man-dies-while-crossing-overflowing-drain-in-munsyari-pithoragarh-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: मुनस्यारी में उफनते नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत, एक किमी दूर मिला शव; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: मुनस्यारी में उफनते नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत, एक किमी दूर मिला शव; परिजनों में कोहराम
Mon, 24 Aug 2026 11:01 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: Heera
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:01 AM IST
मुनस्यारी के भालूखोल्टा में 60 वर्षीय दरपान सिंह घर से बाजार जाते समय उफनते नाले में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया और शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर नीचे मिला।
विज्ञापन
उफनते नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के भालूखोल्टा में घर से बाजार जाते समय एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भालूखोल्टा निवासी दरपान सिंह घर से बाजार के लिए निकले। रास्ते पर पड़ने वाले नाले में पुल नहीं है। इसी नाले को रोजाना क्षेत्र के लोग पार कर आवाजाही करते हैं। दरपान सिंह जैसे ही उफनते नाले को पार कर रहे थे वह इसके तेज बहाल में बह गए। सूचना के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खौफनाक मौत: आंखों में कीड़े...पूरे शरीर पर मिले चोट के निशान, डिक्री देवी के साथ मौत के बाद भी नहीं हुआ इंसाफ
विज्ञापन
घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर नीचे उनका शव मिला। बुजुर्ग की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। साथ ही पुल न बनने से लोगों में आक्रोश भी है। वहीं परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन