{"_id":"6a85ea75219d6350760e20ea","slug":"fear-of-wild-animals-at-gangolihat-navodaya-vidyalaya-students-terrified-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-145762-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट नवोदय विद्यालय में वन्यजीवों की दहशत, सहमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट नवोदय विद्यालय में वन्यजीवों की दहशत, सहमे विद्यार्थी
Wed, 19 Aug 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वन्यजीवों की दहशत से विद्यार्थी सहमे हैं। दिन में ही विद्यालय परिसर और छात्रावास के आसपास तेंदुए और जंगली सुअर नजर आने से विद्यार्थियों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है। हैरानी की बात है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विद्यालय परिसर में फेंसिंग की सीएम घोषणा दो साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है।
नवोदय विद्यालय में इन दिनों तेंदुए और जंगली सुअरों की धमक ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की दिक्कत बढ़ा दी है। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, आए दिन तेंदुए और जंगली सुअर दिन के उजाले में ही विद्यालय और छात्रावास के आसपास पहुंच रहे हैं इससे विद्यार्थियों में दहशत का माहौल है। दो दिन पूर्व ही विद्यालय के पास दिनदहाड़े तेंदुए ने एक मवेशी को मार डाला। ऐसे में अब विद्यार्थी अकेले कक्षों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। वहीं छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी शाम होते ही कमरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, यदि वन्यजीवों से निजात दिलाने के उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
न चहारदीवारी ना ही फेंसिंग की व्यवस्था
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा को अनदेखा किया गया है। दो साल पूर्व विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी और छात्रावास के आसपास फेंसिंग लगाने की सीएम घोषणा हुई थी जो अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। विद्यालय में तैनात एकमात्र सुरक्षा कर्मी के लिए पूरे दिन विद्यार्थियों की देख-रेख करना संभव नहीं है। इन हालात में अभिभावकों को भी अपने बच्चों की चिंता सता रही है।