फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Power theft detected at 18 locations

Rishikesh News: 18 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Power theft detected at 18 locations
ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को लंढौरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर करीब 18 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने लंढौरा के अलावा जैनपुर, भगवानपुर और पीरपुरा क्षेत्र में छापे मारे। कार्रवाई के दौरान एक ईंट-भट्ठे और दो रेस्टोरेंट में भी बिजली चोरी को पकड़ा। उपखंड अधिकारी रामकुमार कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में बिजली चोरी की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को विभिन्न स्थानों पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed